कानपुर में दो दिन पहले हुई हिंसा को लेकर शेरपुरकलां में एक व्हाट्सएप ग्रुप लव लाइफ पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मैसेज डाला गया। नगर चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर ने इसे गंभीरता से लेकर ग्रुप के खिलाफ तहरीर दी।
पूरनपुर में कानपुर की घटना को लेकर व्हॉट्सएप ग्रुप पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मैसेज पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर व्हॉट्सएप ग्रुप के एडमिन और मैसेज पर कमेंट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कानपुर में दो दिन पहले हुई हिंसा को लेकर शेरपुरकलां में एक व्हाट्सएप ग्रुप लव लाइफ पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मैसेज डाला गया। नगर चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर ने इसे गंभीरता से लेकर ग्रुप के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि नगर चौकी इंचार्ज की ओर से ग्रुप पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ग्रुप के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया गया। ग्रुप एडमिन और मैसेज पर कमेंट करने वाले शेरपुरकलां दो युवकों का पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।