फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरिंग का काम पूरा होने के बाद चल पाएंगी ट्रेनें

विज्ञापन
इज्जतनगर रेल मंडल का नवनिर्मित शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेल मंडल के शाहजहांपुर-पीलीभीत स्टेशन के बीच ट्रेनों के संचालन का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। सीआरएस निरीक्षण व स्पीड ट्रायल के बाद भी ट्रेनों को नहीं चलाया जा रहा है। अभी कुछ जगह पर वायरिंग का काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद संचालन की हरी झंडी मिलने पर ट्रेन दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत (83 किमी) ब्रॉडगेज से ब्रांच लाइन में परिवर्तित हो चुकी हैै। पिछले दिनों नॉन इंटरलॉकिंग का काम पूरा होने के बाद सीआरएस निरीक्षण और स्पीड ट्रायल भी हो चुका है। इसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस रूट पर ट्रेनों को चलाने के लिए कोई नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है। दूसरी ओर निगोही से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के बीच कुछ जगह पर वायरिंग का काम भी चल रहा है। इसकी वजह से भी अभी तक ट्रेनों का संचालन शुरू न हो पाना बताया जा रहा है।
रेल सूत्रों के मुताबिक निगोही से शाहजहांपुर के बीच इलेक्ट्रिक वायर खींचने और एसएससी के निर्माण का काम चल रहा है। इसको ग्रीन पावर कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा है। पहले यह काम 30 सितंबर तक कार्य पूरा होना था। इसमें विलंब हो रहा है। साथ ही शाहबाजनगर से पहले फाउंडेशन बनाने का काम चल रहा है, जोकि चार किलोमीटर रह गया था। बताया जाता है कि ओएचई मास्क डाले जाएंगे और वायरिंग का काम तेज किया जाएगा। अक्टूबर तक वायरिंग का काम शाहजहांपुर स्टेशन तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद यात्री गाड़ियों के संचालन का लंबा इंतजार खत्म होगा।
विज्ञापन

वहीं इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि जब तक कोई नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक ट्रेनों के संचालन को लेकर कुछ भी बता पाना मुश्किल है। नोटिफिकेशन प्राप्त होने पर ट्रेनों के संचालन को लेकर सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें