फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगी तीन दिवसीय कूड़ाधन महोत्सव की शुरुआत

विज्ञापन
शहीद पार्क में कूड़ाधन महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण करते नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम व ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव की ओर से तीन दिवसीय कूड़ाधन महोत्सव की शुरुआत रविवार से होगी। आठ मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को शहीद पार्क में महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसका नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि कूड़ाधन महोत्सव का मुख्य आकर्षण बुक बैंक के लिए पुस्तकों तथा नेकी की दीवार के लिए कपड़ों के एकत्रीकरण को लगने वाले विशेष काउंटर, कार्बन कुटप्रिंट कैलकुलेटर, होम कम्पोस्टिंग डिस्प्ले काउंटर, ग्रार्बेज टनल वॉक, टायर वाइल्ड लाइफ, सेल्फी प्वांइट, पेंट योर बैग एक्टीविटी, ग्रे वाटर मैनेजमेंट, सस्टेनेबल वेंडिंग प्लॉन, ट्विनपिट टॉयलेट मॉडल रहेंगे। इसके साथ ही कूड़ा प्रबंधन पर प्रश्नोत्तरी, नाटक, नृत्य प्रतियोगिता, पुराने वस्त्रों से बनी ड्रेस में रैंप शो, कूड़े से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी व बिक्री, कचरे से खाद बनाने पर कार्यशाला होगी।
बताया कि कूड़ाधन महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य लोगों को कूड़ा प्रबंधन के लिए जागरूक करने के साथ ही विकेंद्रीकृत कूड़ा प्रबंधन के विभिन्न समाधान की जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने नगरवासियों से कूड़ा महोत्सव में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है। तीन दिनों तक शहीद पार्क में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव की साक्षी सिरारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें