फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावनाओं को भड़काने के नारा लगाने वाला वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रामनवमी के जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने के बाद हिंदू संगठनों ने थाना सदर बाजार के गेट पर जाम लगा दिया था। उस दौरान में धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले नारे लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान थाना सदर बाजार के प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने डीजे बंद करा दिया था। नाराज विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार थाने के सामने जाम लगाते हुए नारेबाजी की थी। वार्ता के बाद इंस्पेक्टर के खेद व्यक्त करने पर मामला रफा-दफा हो गया था। इस बीच धरना-प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें विहिप नेता आपत्तिजनक चेतावनी दे रहे हैं। उनके साथ भीड़ भी उसे नारे को दोहरा रही है।
माना जा रहा है कि यह प्रदर्शन के अंतिम समय का वीडियो है, जब इंस्पेक्टर ने खेद व्यक्त किया था। थाने के सामने भड़काऊ नारा लगाने पर पुलिस की सोशल मीडिया पर किरकिरी हो रही है। थाने के सामने भड़काऊ नारा लगाने वाले वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। इस तरह का कोई तथ्य सामने आएगा तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें