फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की जिला कमेटी गठित, जदुवीर के हाथ में फिर आई कमाऩृ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी बहुजन समाज पार्टी ने जनपद की कार्यकारिणी में कोई बदलाव नहीं करते हुए पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। जदुवीर गौतम को फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी में पहली बार कोआर्डिनेटर का पद खत्म करते हुए छह सचिव बनाए हैं। बसपा से भाजपा में जाने वालों की भरपाई करते हुए नए चेहरों को तरजीह देते हुए उन्हें मौका दिया है।
विज्ञापन

बसपा के जोन इंचार्ज मुरादाबाद मंडल गिरीश चंद्र ने जिला व विधानसभा कमेटियों की घोषणा कर दी। एक बार फिर से जदुवीर गौतम को जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष युवा नेता वसीम अकरम इदरीसी को बनाया है। रामरक्षपाल के भाजपा में जाने के बाद रिक्त हुए महासचिव के पद पर आदर्श गौतम को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष नगर विधानसभा से प्रत्याशी रहे सर्वेश चंद्र धांधू को बनाया गया।
बसपा ने जिला कोआर्डिनेटर का पद खत्म करते हुए छह जिला सचिव बनाए हैं। इसमें राजेश्वर सिंह, उदयवीर सिंह, राधेश्याम भारती, अनिल सागर, राजीव गौतम और विशेष कुमार गौतम शामिल हैं। इस बार जनपद कार्यकारिणी में सदस्य के दो पदों को बढ़ाते हुए पातीराम गौतम, प्रेमप्रकाश वाल्मीकि को शामिल किया। देशराज गौतम को बीवीएफ का जिला संयोजक बनाया गया। जिलाध्यक्ष जदुवीर गौतम ने बताया कि इस बार कार्यकारिणी में काफी बदलाव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें