फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट-बंथरा में चोरों ने सिग्नल का केबल काटा, ट्रेन संचालन रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर और शाहजहांपुर के बीच बृहस्पतिवार रात चोरों के सिग्नल केबल काट लेने से डाउन लाइन पर रेल संचालन बाधित हो गया। कंट्रोल से सूचना आने के बाद आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इस बीच कॉशन देकर ट्रेनों को चलाया गया। आरपीएफ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे चोरों ने बंथरा के पास सिग्नल का केबल काट लिया। केबल कटने के बाद सिग्नल की बत्ती बुझ गई। इसके चलते लखनऊ दिशा की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन रुक गया। ट्रेनों को तिलहर, कटरा व होम सिग्नल पर खड़ा कर दिया। ट्रेन के चालक ने पूरे मामले की जानकारी कंट्रोल को दी। जिसके बाद शाहजहांपुर के पॉवर केबिन को लाइन पर लिया। मेमो आने के बाद आरपीएफ का स्टॉफ मौके पर पहुंचा।
सिपाहियों ने चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बीच सिग्नल विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कॉशन से ट्रेनों को गुजारा। पूरे मामले की ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार कर मुरादाबाद भेजी गई। आरपीएफ प्रभारी अजय पाल ने केबल चोरी की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें