शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी में शुक्रवार शाम डूबे युवक की तलाश में दिनभर पीएसी व एसडीआरएफ की टीम तलाश करती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, दूसरी ओर थाना सदर बाजार क्षेत्र के निजामपुर गांव में डूबे किशोर का भी कुछ पता नहीं चल सका है।
शुक्रवार की शाम करीब सात बजे गर्रा नदी पुल से चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी 32 वर्षीय अमित कश्यप ने छलांग लगा दी थी। इससे पूर्व उसने अजीजगंज डैम से कूदने की कोशिश की थी, लेकिन उसका भाई उसे पकड़कर घर ले आया था।
कुछ देर बाद खाना खाने के लिए भाई से 100 रुपये लेकर घर से निकला और पुल से नदी में छलांग लगा दी। शनिवार सुबह से ही परिजन गर्रा नदी पर स्थानीय लोगों के साथ पहुंच गए। आवागमन शुरू होते ही लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई और पुल के पास जाम जैसी स्थिति बन गई।
जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हटाया। साथ ही नदी में बढ़े जलस्तर को लेकर सभी को नदी के पास जाने से रोका। कुछ लोग नाराज भी हुए, लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत किया। इस बीच पहुंची एसडीआरएफ व पीएसी टीम दिनभर युवक की नदी में तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
वहीं दूसरी ओर थाना सदर बाजार क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी 17 वर्षीय दीपक गर्रा नदी में किसी तरह गिरकर डूब गया था। उसका भी कुछ पता नहीं चला। गोताखोर व स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे रहे।
वित्तमंत्री ने परिजनों को दिलासा दी
शनिवार सुबह करीब दस बजे गर्रा पुल पर लगी भीड़ को देखते ही वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना का काफिला रुक गया। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने भीड़ की वजह पूछी तो पता चला कि एक युवक गर्रा नदी में डूब गया है। उन्होंने परिवार वालों को दिलासा देते हुए खुद फोन से अधिकारी से बात की। युवक को तलाशने के निर्देश दिए
गर्रा नदी पुल पर भीड़ देख रुके वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स्रोत: वीडियो ग्रेब- फोटो : बस की खिड़की से चढ़ती युवती। संवाद