फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गैरहाजिर 40 शिक्षामित्रों पर लटकी सेवा समाप्ति की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 40 शिक्षामित्रों पर सेवा समाप्ति की तलवार लटक गई है। ये सभी शिक्षामित्र लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। नौकरी में रुचि नहीं लेना मानकर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से आख्या मांगी है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में करीब तीन हजार शिक्षामित्र परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत हैं। कुछ स्कूलों का चार्ज भी शिक्षामित्रों के पास है। गत दिनों बीएसए ने मासिक उपस्थिति का निरीक्षण कराया तो इसमें 40 शिक्षामित्र लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए।
बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षामित्रों के नाम और स्कूल की सूची जारी करते हुए बीईओ को निर्देश दिए कि वे ग्राम शिक्षा समिति से प्रस्ताव पास कर अवगत कराएं कि संबंधित स्कूलों में इन शिक्षामित्रों की जरूरत है भी या नहीं। बीईओ ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को उपलब्ध कराना शुरू कर दी है। वहीं, कुछ शिक्षामित्र ज्वाइन करना चाहते हैं। फिर भी उन्हें लंबे समय से दौड़ाया जा रहा है। मामले को लेकर नेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक लेकर जा चुके हैं।
विज्ञापन

-
शिक्षामित्र लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। उनकी ग्राम शिक्षा समिति से रिपोर्ट मांगी है। बीईओ की आख्या के आधार पर शिक्षामित्राें की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

दिव्या गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें