फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में घोटाला : अल्हागंज से हटाए गए उप डाकपाल नवीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। उप डाकघर में जमाकर्ताओं की लाखाें की रकम के घोटाले की जांच में यहां के उप डाकपाल की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें बुधवार को डाक अधीक्षक ने हटाकर पूछताछ के लिए जिला मुख्यालय तलब कर लिया। इस बीच लाखन सिंह को यहां के डाकघर की जिम्मेदारी साैंपी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को भी तमाम जमाकर्ता डाकघर पर पहुंचे, लेकिन उन्हें किसी तरह की राहत और आश्वासन नहीं मिल सका। वह सभी घोटाला सामने के आने के बाद से गायब पोस्टमैन द्वारा नकद धनराशि के बदले दी गईं फर्जी जमा रसीदें लेकर पहुंचे। कई जमाकर्ताओं ने डाकघर में तीन दिन पहले जमा कराई गई पासबुकें लौटाने की मांग की, लेकिन डाकघर के कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहने से वे सभी मायूस होकर लौट गए।
उप डाकपाल को हटाकर घोटाले में संभावित लापरवाही और संलिप्तता की जांच के तहत यह पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। नवीन कुमार की जगह लाखन सिंह को अंतरिम व्यवस्था के तहत स्थानीय उपडाकघर का प्रभार सौंपा गया है। तमाम जमाकर्ताओं ने किसी स्वतंत्र एजेंसी से गैर विभागीय जांच कराने की मांग दोहराई है। इससे पहले, मंगलवार को मामले की जांच करने आए डाक निरीक्षक अमर पाल के समक्ष इसी मांग को लेकर जमाकर्ता हंगामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें