फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से निकली तेज धूप से गर्मी दिखाने लगी तीखे तेवर

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद आसमान में छाए बादल । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद से धूप निकलनी शुरू हुई तो रात में उमस बढ़ने से न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस हो गया। यही नहीं, दिन में तेज धूप खिली बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 36.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह से शाम तक धूप निकली रहने से आर्द्रता में कमी आने के साथ ही अब हवा भी गर्म होने लगी है और इससे उमस को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन

बीते दिन सुबह तक आर्द्रता 81 प्रतिशत रही, लेकिन दिन में धूप निकली तो शाम तक वातावरण में नमी घटकर 41 प्रतिशत रह गई। रात में भी उमस बनी रही। इस कारण आज सुबह सूर्योदय से पहले तक आर्द्रता 64 प्रतिशत तक सीमित रही और दिन में धूप निकलने से शाम तक आर्द्रता में 24 फीसदी की गिरावट आ गई।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि दो दिन से बैरोमीटर सूचकांक में सुबह-शाम भारी विचलन दिख रहा है। इस कारण शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे और शाम तक तेज हवा चल सकती है, लेकिन बूंदाबांदी होने की संभावना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें