शाहजहांपुर के बाडी गांव में बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलने पर फोर्स के साथ अफसर मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की।
शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के ग्राम बाडी गांव में सोमवार रात बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। तनाव होने की सूचना पर मंगलवार सुबह भारी पुलिस फोर्स मौके पर भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात को सुनकर समाधान निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है। एक पक्ष के लोगों ने बिना अनुमति प्रतिमा लगाने पर एतराज जताया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि जमीन पर कब्जा करने की नीयत से प्रतिमा रखी जा रही हैं। सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एसडीएम सदर और सीओ सिटी समेत थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। मूर्तियों को फिलहाल मौके से हटवा दिया गया है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि मौके पर शांति व्यव्यस्था कायम है। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।