रोती बिलखती महिला को संभालतीं पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सुबह होते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। एसपी के निर्देश पर कांट, तिलहर, मीरानपुर कटरा, गढि़या रंगीन समेत कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सभी के अंतिम संस्कार किए गए।
कब्रें खोदने के लिए बुलानी पड़ी जेसीबी
मरने वालों में अधिकतर किशोर-किशोरियां ही थे। ऐसे में कब्रों को खोदने के लिए जेसीबी बुलाई गई। गांव में आम के बाग के पास कुछ शवों को जेसीबी से कब्र खोदकर दफन किया गया। वहीं पर दो चिताएं भी बनाईं गईं। इसके अलावा गांव में मोक्षधाम के पास शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
अर्थियां उठीं तो परिजनों की चीखों से दहले कलेजे
अर्थियां उठीं तो परिजनों की चीखों ने सबके कलेजे दहला दिए। सांत्वना देने आए ग्रामीण भी रो पड़े। मासूम बच्चों के शव देखकर कलेजा मुंह को आ रहा था। न किसी को कोई समझा पा रहा था और न कोई कुछ समझने को तैयार था। शव पर पछाड़े खा रहीं महिलाएं कई बार बेहोश हो गई तो उन्हें पानी का छींटा मारकर होश में लाया गया। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी भी भावुक हो गए।