खुटार। मौसा के घर रहने वाले एक युवक का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटकता पाया गया है। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। गांव मोहनपुर निवासी युवक दो वर्ष से अपने मौसा के घर गांव दिलीपपुर में रहता था। गांव दिलीपपुर निवासी शहजादे ने बताया कि गांव मोहनपुर निवासी उसके साढ़ू मुरली का छोटा पुत्र चंद्रपाल काफी समय से उनके यहां रह रहा था। उसने गांव के लोगों के यहां बटाई पर धान आदि की फसल कर रखी थी।
बृहस्पतिवार को चंद्रपाल खाना खाकर छत पर सोने चला गया। रात किसी समय वह घर से निकल गया और गांव के बाहर एक खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर वह पहुंचे और चंद्रपाल के परिवार को सूचना दी। शहजादे ने बताया कि चंद्रपाल ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण उनको पता हनीं है। रात खाना खाने तक सब ठीक था। सूचना पर पिता मुरली, भाई रोहित, राहुल मौके पर पहुंचे और शव को गांव ले गए। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने कोई सूचना नहीं दी है। संवाद
फंदे से लटककर युवक ने दी जान
शाहजहांपुुर। थाना कांट क्षेत्र के गांव इकनोरा निवासी दुर्वेश (35) का दो महीने पहले पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी दो बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। दुर्वेश ने शुक्रवार को कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर फंदे से लटककर जान दे दी। कमरे में शव देखने के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। संवाद