फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, सकुशल बची

विज्ञापन
रोजा के हथौड़ा गांव में मालगाड़ी के सामने कूदने वाली महिला को घर ले जाता परिजन - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पारिवारिक कलह के चलते महिला ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान देेने की कोशिश की, पूरी गाड़ी उसके ऊपर से निकलने के बावजूद वह जीवित बच गई। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी एक महिला पारिवारिक कलह के चलते लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर गेट नंबर 319 पर पहुंची और मालगाड़ी के आगे कूद गई। हैरानी तब हुई जब पूरी मालगाड़ी महिला के ऊपर से निकल गई और उसको एक खरोच तक नहीं आई। महिला के कूदने मालगाड़ी के आगे कूदने की जानकारी लोको पायलट ने पॉवर केबिन और कंट्रोल को दी।
कंट्रोल ने आरपीएफ को सूचना दी। जब तक आरपीएफ मौके पर पहुंची परिजन महिला को ट्रैक पर से उठाकर घर ले गए। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें