फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से पत्नी की मौत, बेटे ने पिता पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
घटना के बाद घर के अंदर मौजूद मृतका सुशीला देवी के सास और ससुर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
सिंधौली। क्षेत्र के गांव कलुआपुर निवासी विजय वर्मा का पत्नी सुशीला देवी से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रविवार की शाम विजय वर्मा का पत्नी सुशीला देवी (50) से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अपना आपा खोए विजय ने पत्नी के ऊपर डंडे से हमला कर दिया। इससे सुशीला गंभीर रूप से घायल हो गई। घबराया पति घटना के बाद घर से भाग गया। ससुर लालाराम की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल महिला को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। सुशीला तीन बच्चों के साथ घर में रहती थी। घटना के बाद बेटे अर्जुन की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुशीला की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना पुवायां क्षेत्र के गांव मीरपुर की रहने वाली सुशीला देवी की शादी करीब 20 साल पहले विजय वर्मा से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की शाम घरेलू विवाद के चलते दोनों के बीच गाली-गलौज होती रही। आवाज घर के बाहर आ रही थी। उसके बाद विजय वर्मा ने डंडे से सुशीला पर वार कर दिया। घटना के समय सुशीला के ससुर लालाराम, सास रामदेवी और तीन बच्चे घर में थे। सबके सामने घटना होने के बाद आरोपी पति भाग गया था।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि घरेलू विवाद में विवाद बढ़ने पर मारपीट होने पर महिला घायल हो गई थी। सीएचसी पर डॉक्टर ने महिला को मृत को घोषित कर दिया था। सूचना मिलने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें