फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज के हास्टल में छात्रा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के एक नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में रूममेट ने साथी छात्रा की पिटाई कर दी। छात्रा की हालत बिगड़ गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला पुलिस तक पहुंचने पर समझौते का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरदोई जिले की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहती हैं। उसके साथ कमरे में दो और छात्राएं रहती हैं। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे चाबी गुम होने पर एक रूममेट छात्रा से उसका झगड़ा हो गया। उसने छात्रा को जमकर पीट दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
छात्रा ने तुरंत ही अपने पिता को फोन कर सूचना दी। पिता ने प्रिसिंपल से संपर्क किया। रात में ही छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार की सुबह पहुंचे पिता बेटी की हालत में सुधार होने पर उसे अपने साथ ले गए। यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा है। पुलिस छात्रा के साथ मारपीट के मामले की जांच कर रही है। हालांकि, कॉलेज प्रबंधन ने आरोपी छात्रा से पीड़ित छात्रा के पिता से माफी मंगवाकर मामले को निपटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इस मामले में हमारे पास फोन आया था। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें