फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों पर कार्रवाई के लिए दंपती ने बच्चों समेत दिया धरना

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में निकास बंद किए जाने के विरोध में दंपती ने बच्चों समेत दिया धरना । संव? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट क्षेत्र के गांव किशुरिहाई में दबंगों ने पड़ोसी के घर का निकास बंद करके वहां अपना दरवाजा लगा दिया। यही नहीं, इसका विरोध करने पर उन्होंने घर में घुसकर दंपती को पीटा। कांट थाना में तहरीर दिए जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित दंपती ने बृहस्पतिवार को अबोध बेटों के साथ कलक्ट्रेट में धरना दिया।
विज्ञापन

गांव किशुरिहाई निवासी गुड्डू ने बताया कि गांव के एक दबंग परिवार के लोग उनका मकान हड़पने के लिए आए दिन परेशान करते रहते हैं। गुड्डू की पत्नी नीलम देवी ने प्रार्थना पत्र में आरोपियों के नाम का उल्लेख करते हुए कहा है कि पति के काम पर गए होने के दौरान पड़ोस के दबंगों ने उनके घर के निकास की जगह बंद करके वहां दरवाजा लगा दिया। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने परिवार की महिलाओं के साथ उसके घर पर धावा बोलकर पीटना शुरू कर दिया।
दंपती के अनुसार दबंगों से जान का खतरा देखते कांट थाने मेें घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और मजबूरन धरना देना पड़ा। धरना में दंपती के साथ उनके बच्चे उदयवीर और शरदवीर भी शामिल रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने दंपती से उनकी पीड़ा सुनने के बाद दबंगों पर कानूनी कार्रवाई कराने और तहसील से जांच कराकर घर के निकास का रास्ता दिलाने का आश्वासन देकर उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें