फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवादित जमीन पर बिना अनुमति आंबेडकर और बुद्ध की प्रतिमा लगाई, पुलिस ने हटवाई

Sun, 14 Apr 2024 01:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुवायां क्षेत्र के गांव मजीदपुर में विवादित जमीन पर कुछ लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगा दी। जानकारी होने पर गांव के लोगों ने आपत्ति जताई। सूचना पर पहुंची पुलिसन े प्रतिमाएं हटवा दीं। 
विज्ञापन
मौके पर पुलिस तैनात की गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मजीदपुर में शनिवार रात गांव के कुछ लोगों ने रास्ते की एक विवादित जगह पर झंडे लगाकर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित कर दी। रविवार सुबह जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मूर्तियों को मौके से हटवा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बाबा साहब की मूर्ति को थाने पर और भगवान बुद्ध की मूर्ति पास में ही एक मंदिर में रखवा दी है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि बिना परमिशन रात में मूर्ति रखने वालों के बारे में जानकारी की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें