फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी को शुरू किया बेमियादी धरना

विज्ञापन
जीआईसी मैदान पर धरना पर बैठे शिवसेना कार्यकर्ता । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मारपीट के मामले में आरोपी एक संगठन के पदाधिकारी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की मांग को लेकर खिरनीबाग के जीआईसी खेल मैदान में अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया। धरना देने वाली तारा गुप्ता व उनके पति अखिलेश गुप्ता ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2014 में मांस के अवैध धंधे में लिप्त संगठन के पदाधिकारियों और उनके साथियों की शिकायत कर धंधे का पर्दाफाश करा दिया था।
विज्ञापन

उस दौरान पुलिस ने करीब दो ट्रक मांस जब्त कर लिया था। इसी रंजिश में दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर लक्ष्मी गुप्ता के साथ मारपीट और तोड़फोड़ कर गृहस्थी के सामान को क्षति पहुंचाई, लेकिन कई प्रार्थना पत्र देने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीएम के नाम ज्ञापन में घटना का विवरण देकर आरोपियों को जेल भेजने की मांग की गई है। धरना देने वालों में शिवसेना के जिला प्रमुख सत्यपाल मिश्रा, बीना सक्सेना, बाबू जोशी, अमर सिंह, मोहम्मद खालिद, हरप्रीत सिंह, अमृता गुप्ता, अंजली सक्सेना, आशीष गुप्ता, जरनैल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें