ग्लोबल स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देते सुनील गुप्ता । स
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गुरुकुल इंटरनेशनल एवं किड्जी प्री-स्कूल के स्पोर्ट्स डे के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने बलिदान दिवस के अवसर पर शाहजहांपुर के तीनों शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए देशभक्ति के ऊपर एक नृत्य पेश किया। बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
क्लास थर्ड की सैक रेस में अंश प्रथम, पार्थ द्वितीय, आकृति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। थर्ड क्लास की फाइंडिंग द बैलेंस में कृष्णा प्रथम, अना द्वितीय एवं प्रशांत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। व्हाटआर यू डूइंग में सुमुख प्रथम रहे। विद्यालय के डायरेक्टर अभिनव ओमर अपने स्वागत उद्बोधन में पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान एवं ठा. रोशन सिंह को स्मरण करते हुए उनकी शहादत को नमन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को यह बताना बहुत आवश्यक हमारी आजादी के कौन नायक हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ममता यादव ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। भविष्य में अपना खेलों में कॅरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रवि मिश्रा ने बच्चों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह जो आजादी मिली है, ऐसे ही नहीं मिली, जाने कितने लोगों ने अपनी शहादत दी है।
पर्यावरण के लिए समर्पित संस्था माई हाफ ट्री के संस्थापक आशीष भारद्वाज ने कहा कि हमें पौधरोपण के लिए जागरूक होने की जरूरत है। अंत में प्रधानाचार्य रोशनी गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन काजल शुक्ला ने किया।