फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी ने लगाई सबसे लंबी और राखी ने सबसे ऊंची कूद

विज्ञापन
लंबी कूद में प्रतिभाग करता प्रतिभागी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद के गांव माल्हुपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। प्राथमिक वर्ग मे बालिका वर्ग की लंबी कूद मे हिमांशी ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय, रुचि ने तृतीय, सौ मीटर मे ऐशी ने प्रथम, गिरजा ने द्वितीय, साक्षी ने तृतीय स्थान पाया। ऊंची कूद में राखी ने प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

50 मीटर में गिरजा ने प्रथम, आशा ने द्वितीय तथा राधा ने तीसरा स्थान पाया। दो सौ मीटर में हिमांशी प्रथम, गिरजा ने द्वितीय, राखी ने तृतीय, चार सौ मीटर मे साक्षी ने प्रथम, मोनी ने द्वितीय, बन्नी ने तृतीय स्थान हासिल किया। खो-खो मे खांडे द्विरिया की टीम ने प्रथम तथा नवीगंज गांव की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में लंबी कूद मे यश ने प्रथम, विकास ने द्वितीय तथा शरदवीर ने तीसरा स्थान पाया। सौ मीटर में दीपक ने प्रथम, एबाक ने द्वितीय तथा संदीप सिंह ने तृतीय स्थान पाया।
रंगोली मे चौखटिया ने प्रथम, नवीगंज ने द्वितीय, ऊंची कूद में यश ने प्रथम, विकास ने द्वितीय, 50 मीटर मे पंकज ने प्रथम, अंकुश ने द्वितीय तथा यश ने तृतीय स्थान पाया। दो सौ मीटर में यश ने प्रथम, शोभित ने द्वितीय, अंकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर में दीपक ने प्रथम, नवनीत ने द्वितीय, शरदवीर ने तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में बीघापुर ने प्रथम, जिग्नेरा ने द्वितीय, सुलेख प्रतियोगिता में सचि ने प्रथम, मंजू ने द्वितीय तथा अंकुर ने तृतीय, खो-खो मे खांडे द्विरिया स्कूल की टीम ने प्रथम, चौखटिया ने द्वितीय, कबड्डी मे नवीगंज ने प्रथम तथा चौखटिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में विपिन अग्निहोत्री, आशीष द्विवेदी, रामरहीस, समर सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम में स्वर्ण सिंह, मनोज कटियार ,वेदराम, अजय राना, केपी सिंह, राजेंद्र सिंह, शोभित, धर्मेंद्र, दीपिका, नेहा शर्मा आदि का सहयोग रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा समाजसेवी मनोज सिंह ने विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें