अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एसओजी और रोजा पुलिस ने रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के कुंजा में रहने वाले रामनिवास के मकान पर छापामारी कर अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी रामनिवास को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार तमंचे, कई कारतूस समेत तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
रात में थाना सदर बाजार पुलिस और एसओजी ने होमगार्ड कार्यालय के पास से मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से मिले तमंचों के बारे में आरोपियों ने बताया था कि थाना रोजा क्षेत्र के गांव कुंजा के रहने वाले रामनिवास से तमंचे खरीदते थे। इसके बाद एसओजी ने थाना रोजा पुलिस के साथ मिलकर गांव कुंजा निवासी रामनिवास के मकान छापामारी कर उसको गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी रामनिवास को जेल भेज दिया है। संवाद