फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गिरफ्तार हुआ सट्टा माफिया वेदव्यास वेदी

विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में सट्टा माफिया वेदव्यास उर्फ वेदी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सट्टा माफिया वेदव्यास वेदी को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है। वह पिछले दस महीने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। इससे पहले भी वेदी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी। शाहजहांपुर में सट्टे का धंधा काफी समय से चल रहा है। इसमें सबसे बड़ा हाथ वेदव्यास त्रिपाठी उर्फ वेदी का माना जाता रहा है। अब तक पुलिस तमाम प्रयासों के बावजूद सट्टे के धंधे पर लगाम नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

इस साल जनवरी में वेदव्यास वेदी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि तब वेदी को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। वर्तमान में वेदी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सोमवार सुबह करीब दस बजकर 50 मिनट पर मुखबिर की सूचना पर एसओजी और सदर बाजार थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से वेदी को ओसीएफ मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि वेदी शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, सट्टा के डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे पंजीकृत हैं। वेदी गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में करीब 10 महीने से वांछित चल रहा था। उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया। उसके चार साथियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। सट्टा माफिया का नेटवर्क पीलीभीत, बदायूं आ और बरेली समेत आसपास के जनपदों में फेला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें