जलालाबाद के रोजी स्कूल में दौड़ लगाती छात्राएं। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। रोजी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विजेता बच्चों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
स्कूली बच्चों द्वारा मार्च पास्ट निकालकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजकुमार सिंह व थाना प्रभारी कमल सिंह को सलामी दी गई। छात्रा उजाला गौतम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अन्य बच्चों ने विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। सौ मीटर की बालिका वर्ग की दौड़ में सौम्या सिंह प्रथम, अमुस्का सिंह द्वितीय व किरणदीप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की दौड़ में बाजी आर्यन देव ने मारी।
नितिन गुर्जर व विशाल सिंह क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। सभी विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन श्रेयांशी सक्सेना व अजीम खान ने किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर राजीव पांडेय, कन्हैया तिवारी, प्रधानाचार्य साधना झा आदि रहे।