फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे में धुआं उठता देख मचा हड़कंप

विज्ञापन
मालगाड़ी से उठते धुएं को बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। झारखंड से कोयला लादकर सहारनपुर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे से धुआं उठने लगा। इसको देखकर गार्ड ने ट्रेन रुकवाई और रेलवे टीम ने पावर सप्लाई को रोका। इसके बाद दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे झारखंड से कोयला लेकर सहारनपुर जा रही ट्रेन जब कटरा-तिलहर के बीच आगे की ओर बढ़ रही थी, तभी गार्ड को ट्रेन की आखिरी बोगी में धुआं उठता दिखा। गार्ड ने कंट्रोल रूम और पॉवर केबिन को इसकी सूचना दी। कंट्रोल के आदेश पर गार्ड ने मालगाड़ी कोकटरा रेलवे की लूप लाइन पर खड़ा करा दिया गया। कोयला लदी मालगाड़ी की बोगी में आग लगने की सूचना पाकर रोजा से टावर वैगन मौके पर गया।
इंजीनियरों की टीम ने आकर पावर सप्लाई रोकी। उसके दमकल यूनिट नेआग पर काबू पाया। उसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस बीच करीब डेढ़ घंटा मालगाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। बता दें कि कुछ दिन पहले भी बंथरा रेलवे स्टेशन पर कोयले भरी मालगाड़ी में आग लगी थी, जिससे कई घंटे यातायात बाधित रहा था। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि कटरा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में आग लगने की सूचना पर रोजा से टावर वैगन भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें