फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 200 छात्र-छात्राओं को आज मुख्यमंत्री देंगे टैबलेट और स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में जनपद के 200 छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित करेंगे। इसके लिए यहां के तकनीकी और उच्च शिक्षण संस्थानों से चयनित छात्र-छात्राएं शनिवार सुबह लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन

जिन छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री टैबलेट व स्मार्टफोन भेंट करेंगे, उनमें राजकीय महाविद्यालय कांट के 100 छात्र-छात्राएंशामिल हैं। इनके अतिरिक्त जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक के 70, पुवायां जीटीआई के 20 और तिलहर महिला पॉलिटेक्निक की 10 छात्राएं शामिल हैं।
सरकार ने तकनीकी व चिकित्सा शिक्षा छात्रों को टैबलेट और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों को स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी, लेकिन अधिकारियों के अनुसार अभी ये स्पष्ट नहीं है कि किस श्रेणी के छात्र-छात्राओं को कौन चीज दी जानी है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह का कहना है कि जनपद स्तर पर बाद में अन्य छात्र-छात्राओं को भी टैबलेट व स्मार्टफोन जल्द मुहैया कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रमुख महाविद्यालयों में लखनऊ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें