फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद नायक जदुनाथ सिंह को पुष्प चक्र चढ़ा कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शहीद नायक जदुनाथ सिंह की मूर्ति पर पुष्पं चक्र चढ़ाकर सलामी देते एनसीसी वटालियन ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एनसीसी की स्थानीय बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में स्थापित शौर्य चक्र विजेता शहीद नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर पुष्पचक्र चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद रहे डीएम इंद्र विक्रम सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र आदि अधिकारियों ने नायक जदुनाथ सिंह की शौर्य गाथा का वर्णन कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
विज्ञापन

एनसीसी के एक कैडेट ने नायक जदुनाथ सिंह के सम्मान में देशभक्तिपूर्ण कविता प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी, विशेषकर युवाओं को यह जानने की जरूरत है कि देश के लिए शहीदों ने कितनी बड़ी कुर्बानी दी है। डीएम ने कहा कि बार्डर पर हमारे जो भी सैनिक देश की रक्षा कर रहे हैं, उनके लिए शासन-प्रशासन हर संभव सहयोग को तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें