शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह बड़ी घटना होने से बच गई। सुबह करीब पांच बजे मेडिकल कॉलेज में शार्ट सर्किट से तीसरी मंजिल पर कमरे में आग लग गई।
विज्ञापन
जिस रूम में आग लगी वहां मेडिकल से संबंधित सामान रखा हुआ था। धुआं उठता देखकर पास के मेल वार्ड में मरीज घबरा गए। तुरंत ही मेडिकल स्टाफ आ गया और आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।
अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से थोड़ी देर में कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग मरीजों के वार्ड तक नहीं पहुंची। इसके बाद वार्ड को खाली करा लिया गया। इस वार्ड में खांसी-बुखार के करीब 40 मरीज भर्ती थे।