शाहजहांपुर में अंटा से अंजान पुलिस चौकी जाने वाले मार्ग पर सीवर लाइन का कार्य बारिश के दौरान बंद ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में सीवर लाइन डालने का काम बारिश के कारण बंद हो गया। अंजान चौकी से अंटा चौराहा मार्ग पर जेसीबी से खोदाई कर बड़े-बड़े गड्ढे किए गए हैं। चारों ओर टिनशेड लगाकर घेरा बना दिया है। इससे आधी से ज्यादा सड़क घिर गई है। घंटाघर-तारीन टिकली मार्ग पर सीवर लाइन का काम चल रहा है और सड़क पर आने-जाने की जगह कम हो गई है।
बुधवार रात से ही बारिश होने के चलते बृहस्पतिवार को सीवर लाइन का काम नहीं हो सका। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क घिरी होने की वजह से जाम की समस्या पैदा होती रही। जली कोठी के सीवर लाइन डालने के लिए गलियों की सड़कों को तीन-चार दिन पहले ही खोदा गया था। अभी सीवर लाइन डालने काम पूरा भी नहीं हो पाया, बृहस्पतिवार को बारिश होने की वजह से काम को बंद करना पड़ा। बारिश का पानी सीवर लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढों में भर गया। संवाद