फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योग में होगी सावन की शुरुआत, रोगों से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
शाहजहांपुर के हनुमत धाम में स्थापित शिवलिंग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। देवों के देव महादेव के प्रिय सावन मास की शुरुआत 25 जुलाई रविवार को श्रवण नक्षत्र में होगी। इन दिन दोपहर बाद 3:27 बजे तक आयुष्मान योग है। ये योग रोगों से छुटकारा दिलाने के साथ ही भक्तों को लंबी आयु प्रदान कराएगा। सावन मास का समापन 22 अगस्त को धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, इसी दिन रक्षाबंधन भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन

पंडित अरुण शुक्ला ने बताया कि हिंदू धर्म में सावन मास को पवित्र और व्रत रखने वाला माह माना गया है। इस माह में शास्त्र अनुसार ही व्रतों का पालन करना चाहिए।
सावन मास में भोले की कृपा पानेे के लिए शिवलिंग का अभिषेक पूजन, पंचाक्षरी मंत्र के साथ दूध, दही, घी, शहद, शकर, पंचामृत, फलों के रस, गंगाजल, शुद्ध जल से अभिषेक करें।
विज्ञापन

बताया कि विशेषत: सफेद अकौआ का पुष्प बहुत प्रिय माना जाता है। पूजन विधि के साथ-साथ मंत्रों का जाप भी बेहद आवश्यक माना गया है। कहा कि सोमवार को प्रात: काल सूर्योदय से पूर्व ब्रह्ममुहूर्त में निद्रा का त्याग करके स्नानोपरांत पूजन स्थल में श्रेष्ठ भावनात्मक भाव विभोर होकर व मन को एकाग्रचित करके माता पार्वती और भगवान शिव का पूजन करें।
मंगलकारी चार सोमवार होंगे
- 26 जुलाई पहला सोमवार घनिष्ठ नक्षत्र सौभाग्य योग।
- 2 अगस्त दूसरा सोमवार नवमी तिथि कृतिका नक्षत्र एवं सर्वार्थ सिद्धि योग
- 9 अगस्त तीसरा सोमवार वरियान योग
- 16 अगस्त चौथा सोमवार अनुराधा नक्षत्र ब्रह्म योग, सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।
शहर के शिवालयों में रहेगी सावन सोमवार की धूम
शहर के बाबा विश्वनाथ, बद्रीनाथ, चौकसीनाथ, त्रिलोकीनाथ आदि मंदिरों में सावन सोमवार में बड़ी संख्या में भक्तों का जमावड़ा लगता है। भक्त यहां जलाभिषेक पूजन करते हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी सोमवार को सावन की धूम रहेगी। मंदिरों में श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें