शाहजहांपुर में ट्रेन के देरी से पहुंचने पर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन का समय रात 11.39 बजे का है लेकिन ट्रेन सुबह 5.11 बजे पहुंची जिससे यात्रियों में बेचैनी दखन को मिली।
शाहजहांपुर में सत्याग्रह एक्सप्रेस (15274) बृहस्पतिवार को साढ़े पांच घंटे की देरी से आई। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि बरेली से पहले परसाखेड़ा के पास ट्रेन के आगे आए इंजन से जानवर टकरा गए।
विज्ञापन
इसकी वजह से इंजन का प्रेशर पाइप फट गया था और ट्रेन खड़ी हो गई। लगभग ढाई घंटे बाद दूसरा इंजन मौके पर पहुंचा और ट्रेन में लगाया गया। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। ट्रेन के शाहजहांपुर आने का समय रात 11:39 बजे है, जबकि वह सुबह 5:11 बजे आ सकी और रोजा 5:26 बजे पहुंची।