फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: सत्याग्रह एक्सप्रेस का इंजन फेल, पांच घंटे देरी से पहुंची ट्रेन, यात्रियों में अफरा-तफरी

Fri, 23 Sep 2022 03:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में ट्रेन के देरी से पहुंचने पर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।  सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन का समय  रात 11.39 बजे का है लेकिन ट्रेन  सुबह 5.11 बजे पहुंची जिससे यात्रियों में बेचैनी दखन को मिली।
 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में  सत्याग्रह एक्सप्रेस (15274) बृहस्पतिवार को साढ़े पांच घंटे की देरी से आई। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि बरेली से पहले परसाखेड़ा के पास ट्रेन के आगे आए इंजन से जानवर टकरा गए।

विज्ञापन


इसकी वजह से इंजन का प्रेशर पाइप फट गया था और ट्रेन खड़ी हो गई। लगभग ढाई घंटे बाद दूसरा इंजन मौके पर पहुंचा और ट्रेन में लगाया गया। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। ट्रेन के शाहजहांपुर आने का समय रात 11:39 बजे है, जबकि वह सुबह 5:11 बजे आ सकी और  रोजा 5:26 बजे पहुंची।
विज्ञापन


रोजा के स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि परसाखेड़ा के पास पशु टकराने की वजह से पावर फेल हो गया था। इसकी वजह से ट्रेन विलंब हो गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें