फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव अग्निहोत्री बने सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अजय यादव महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव समेत 22 पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद मतों की गणना हुई, जिसके बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। वार्षिक कार्यकारिणी के लिए संजीव अग्निहोत्री केे अध्यक्ष तथा अजय यादव को महासचिव चुना गया है।
विज्ञापन

कचहरी के राजीव सभागार में बृहस्पतिवार केे सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा की देखरेख और प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटियों को सील किया। अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतों की गणना की गई और देर शाम को परिणामों की घोषणा हुई। चार मत रद्द कर दिए गए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजीव कुमार अग्निहोत्री ने 648, मुरारी लाल राजपूत ने 310, अजीजुल रहमान अंसारी ने 64 और कृष्ण कुमार ने 44 वोट प्राप्त किए।
संजीव को अध्यक्ष पद का विजेता घोषित किया गया। महासचिव पद के प्रत्याशी अजय सिंह यादव को 472, अवधेश सिंह तोमर को 318 व राकेश मिश्रा को 264 वोट मिले। अजय सिंह महासचिव पद के विजेता रहे। कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के विजेताओं की घोषणा देर रात तक हुई। चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव समेत विभिन्न पदों के विजेताओं का उनके समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी राकेश कुमार, सतेंद्र सिंह यादव, नीरज पाठक, गुलिस्तां खान, कार्यालय प्रभारी वेदपाल सिंह यादव, अशोक गुप्ता, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने के लिए सभी मतदाता अधिवक्ताओं का धन्यवाद देते हैं। अधिवक्ताओं के सहयोग की वजह ही जीत हासिल हुई है। अधिवक्ताओं के मान-सम्मान की सुरक्षा और संसाधनों के लिए हर समय तत्पर रहेंगे। - संजीव कुमार अग्निहोत्री, अध्यक्ष
अधिवक्ताओं के वोट और समर्थन से विजयश्री प्राप्त हुई है। इसके लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। अधिवक्ताओं से संबंधित समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। हर स्तर पर अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई लड़ी जाएगी। - अजय कुमार यादव, महासचिव

शाहजहांपुर में सेंट्रलवार एसोएशिन के हुए चुनाव में महासचिव के पद के लिए अजय यादव को विजेता घोषित- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें