फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

विज्ञापन
एआरटीओ में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में मंचासीन विभागीय अधिकारी व अन्य - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का सोमवार को शुभारंभ हो गया। एआरटीओ कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत हुए।
विज्ञापन

कार्यशाला में पूर्व जिला पंचायत अजय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इससे सड़क हादसों को रोका जा सकता है। एआरटीओ प्रशासन एमपी सिंह ने बताया कि छह से 12 दिसंबर तक तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। ललित हरि मिश्रा व काजल यादव ने सड़क सुरक्षा विषय पर कविता पाठ किया।
यात्री कर अधिकारी एचएल वर्मा, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक नरेंद्र यादव, यातायात निरीक्षक रितेंद्र प्रताप सिंह, स्काउट गाइड मास्टर दपिंदर कौर, निकहत परवीन, शिक्षक, एनसीसी कैडेट व छात्र-छात्राए मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा संबंधी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। संचालन डॉ. इंदू अजनबी द्वारा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें