शाहजहांपुर। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस सोमवार को मनाया गया। राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक संगठनों ने बाबा साहब को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। विकास चंद्रा एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहब ने दुनिया में भारत का सिर गौरव से ऊंचा किया। पार्टिकल जस्टिस पार्टी के प्रदेश महासचिव मुरारीलाल भास्कर ने विधानसभा के चुनाव में सपा को समर्थन की जानकारी दी। सैयद रिजवान खान, विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, स्वतंत्र, आयुष यादव, विनीत यादव, मोहसिन खान, अभ्यंकर, बबल किशोर, अंशुल बाल्मीकि, अविनाश यादव, हाफिज अंसारी, शालू वाल्मीकि, राजा मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
बहुजन समाज पार्टी की ओर से एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरेली मंडल से मुख्य सेक्टर प्रभारी नरेंद्र सागर व राधेश्याम भारती ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। सभी ने बाबा साहब को नमन किया। इस दौरान हरीराम कश्यप, राजेश्वर सिंह, रामलड़ैते कनौजिया, उदयवीर सिंह, रामकुमार मौर्या, राजेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
सच्चे राष्ट्रवादी नेता थे डॉ. बीआर आंबेडकर
शाहजहांपुर। घंटाघर स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम व गोष्ठी हुई। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि ने कहा कि डॉ. आंबेडकर सच्चे राष्ट्रवादी नेता थे। पंचशील सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने भारत में जातिगत भेदभाव को समूल नष्ट करने के लिए खुद को समर्पित किया। भारतीय बौद्ध महासभा के जिला महामंत्री केके सिंह, खेमकरण लाल गौतम, विनोद कनौजिया, संतोष चौधरी, शिक्षक बुधपाल सिंह, अनिल कुमार, अनूप कुमार, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
उधर, अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने श्यामतगंज गौटिया नई बस्ती स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बाबा साहब को नमन किया। प्रदेश सचिव शिवनंदन सागर, जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, रामलड़ैते, राजेंद्र प्रसाद, मुन्ना लाल, प्रमोद सक्सेना, राकेश गंगवार, ओमकार पटेल आदि मौजूद रहे। आजाद समाज पार्टी ने बिजलीपुरा में कार्यालय पर गोष्ठी रखी। जिलाध्यक्ष महेश सागर, दिनेश कुमार गौतम, गौरीशंकर, जयंत नागपाल, महेश प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
शाहजहांपुर में डा. भीम राव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते बसपा क?- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर में डा. भीम राव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा माल्यार्पण करते भाजपा के प?- फोटो : SHAHJAHANPUR