फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
सेहरामऊ दीक्षिण में रोते बिलखते अनुराग उर्फ अन्नू के परिजन - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। कस्बा स्थित रौरा चौराहे पर शाहाबाद की ओर से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सेहरामऊ कस्बा निवासी अनुराग उर्फ अन्नू (18) मंगलवार की पूर्वाह्न लगभग 11 बजे अपनी दुकान से घर जा रहा था। रौरा चौराहे पर जैसे ही अन्नू ने अपनी बाइक घर की ओर मोड़ी, शाहबाद की ओर से आ रही काले रंग की कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। अन्नू उछलकर रोड पर गिरा और कार के नीचे फंसकर कई मीटर तक घिसटता चला गया। कार सवार कार लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल अनुराग को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अन्नू को मृत घोषित कर दिया। अन्नू सात भाइयों में सबसे छोटा था।
अन्नू की असमय मौत की सूचना से पूरे परिवार में मातम मच गया। घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। परिवार के सभी सदस्य 19 नवंबर को बड़े भाई हिमांशु की शादी की तैयारियों में लगे थे। अचानक घटी इस घटना ने सब को झकझोर कर रख दिया। मां नीलम का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आगे बादशाह नगर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से कार को पकड़ लिया और थाने ले आए। अन्नू हेलमेट नहीं लगाए हुए था।
विज्ञापन

ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचला
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव बलिपुर निवासी मकरंद (40) सोमवार की रात पैदल कहीं जा रहे थे। गांव के बाहर जलालाबाद-कांट रोड पर जलालाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक ने मकरंद को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें