फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा से भूमि कटान नहीं थमने पर दो भागों में बंट जाएगा परौर

विज्ञापन
परौर में कटान रोकने के लिए रामगंगा नदी के किनारे डाली गई बालू से भरी बोरियां । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के बैराजों से पानी की निकासी में लगातार कमी होने से जनपद में गंगा और रामगंगा के जलस्तर में बुधवार को तीसरे दिन भी गिरावट का सिलसिला बना रहा। परौर क्षेत्र में उतार पर चल रही रामगंगा से कटान तेज हो गया है। नदी की धारा मोहनपुर और बाजार मोहल्ला के बीच भूमि कटान करके रामताल की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रामताल से नदी का पानी परौर रियासत के कूड़ाताल में पहुंचा तो परौर का आबादी क्षेत्र दो भागों में बंट जाएगा और रामगंगा की धारा गांव के बीच से बहने लगेगी। हालांकि, सिंचाई विभाग के अभियंता कटान रोकने के लिए नदी के किनारे बालू की बोरियों वाली ठोकरें बनाने में जुटे हैं, लेकिन भूमि कटान थम नहीं रहा।
भैंसार बांध पर बुधवार को चौथे दिन भी गंगा का जलस्तर 23 सेमी कम हो गया। बीते चार दिन में गंगा 84 सेमी घट चुकी है और अब उसका जलस्तर 142.51 मीटर हो गया है। उधर, बरेली के चौबारी घाट से लेकर जनपद के परौर और अल्हागंज क्षेत्र तक रामगंगा 21 सेमी सिमट गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष को मिली सूचनाओं के अनुसार बांधों और बैराजों से पानी की निकासी बीते सप्ताह की तुलना मेें 50 प्रतिशत कम हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें