फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोरी के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर सूदखोरों से तंग आकर स्पेयर पार्ट्स कारोबारी ने जहर खा लिया था। पुलिस ने दो सूदखोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी हैं।
विज्ञापन

थाना कटरा क्षेत्र के मोहल्ला आतिश बाजान निवासी जुएब स्पेयर पार्ट्स कारोबारी हैं। उनके पिता यामीन के अनुसार जुएब ने कारोबार के लिए तीन माह पूर्व 5.50 लाख रुपये फरीदपुर में रहने वाले एक व्यक्ति से लिए थे। इसके एवज में नौ हजार रुपये प्रतिदिन का ब्याज वसूलते थे। जब जुएब ने इतना ब्याज देने से इनकार किया तो सूदखोरों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। तंग आकर जुएब करीब 10 दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। बुधवार को शाम करीब 6:30 बजे उसने नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि जुनेद निवासी फरीदपुर जनपद बरेली एवं अनस निवासी बीसलपुर जनपद पीलीभीत के खिलाफ साहूकारा अधिनियम, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें