फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर स्टेशन बना जंक्शन

विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ नई दिल्ली। मुरादाबाद रेल मंडल का शाहजहांपुर स्टेशन अब जंक्शन स्टेशन के रूप में काम करेगा। इस स्टेशन पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग, यार्ड रिमॉडलिंग के काम को पूरा करने के साथ ही पीलीभीत-शाहजहांपुर लाइन को मुरादाबाद-लखनऊ लाइन से जोड़ दिया गया है। शाहजहांपुर स्टेशन, पूर्वोत्तर रेलवे के पीलीभीत स्टेशन के ब्रॉड गेज लाइन से सीधा जुड़ जाएगा। इससे पहले 84 किलोमीटर लंबा शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल सेक्शन मीटरगेज लाइन से जुड़ा था। इस स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या न केवल बढ़ा दी गई है बल्कि सभी प्लेटफार्म की ऊंचाई भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल में शाहजहांपुर ग्रेड ए श्रेणी का रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन पर रोजाना चार दर्जन से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। अब तक स्टेशन पर हाई लेवल प्लेटफॉर्म और रनिंग लाइनों की संख्या पांच-पांच थीं। रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉिकिंग और रिमॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद इनकी संख्या बढ़ी है, तो पुरानी लाइन संख्या एक अब कॉमन लूप लाइन बन गई है। इसके अलावा स्टेशन पर नई पावर केबिन से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था, लाइन नंबर नौ तथा दस पूर्व को इंटरलॉक करने, लाइन संख्या आठ का विस्तार आदि का किया गया है। जिसके बाद शाहजहांपुर स्टेशन अब जंक्शन हो गया है।
जिस पर रेलवे की उन सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जो कि बरेली और मुरादाबाद जंक्शन पर उपलब्ध होती हैं।
पीलीभीत दिशा में सीआरएस की अनुमति मिलने के बाद अब यहां से मुरादाबाद, पीलीभीत, रोजा- सीतापुर और लखनऊ की तरफ ब्राडगेज की ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। लखनऊ-सीतापुर सिटी से आने वाली यात्री व मालगाड़ियों का संचालन शाहजहांपुर होते हुए सीधे पीलीभीत और टनकपुर तक किया जाएगा। इसके अलावा शाहजहांपुर से पीलीभीत दिशा में चलने वाली ट्रेनों के लिए भी दो टर्मिनल प्लेटफॉर्म उपलब्ध होंगे। इससे क्षेत्र के आम जन मानस एवं व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।
विज्ञापन

-
22 से 28 जुलाई तक हुआ नॉन इंटरलॉकिंग का काम
शाहजहांपुर स्टेशन पर 22 से 28 जुलाई तक नॉन-इंटरलॉकिंग, यार्ड रिमाडलिंग तथा पीलीभीत-शाहजहांपुर लाइन का मुरादाबाद-लखनऊ लाइन से जोड़े जाने का कार्य हुआ। इससे उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल का शाहजहांपुर स्टेशन, पूर्वोत्तर रेलवे के पीलीभीत स्टेशन से ब्राडगेज लाइन से जुड़ जाएगा। इससे पहले 84 किलोमीटर लंबा शाहजहांपुर-पीलीभीत सेक्शन मीटरगेज लाइन द्वारा जुड़ा हुआ था।
-----
बटन दबाते ही खुलेगा मोक्षधाम वाला रेलवे फाटक
रेलवे स्टेशन पर लाइन संख्या 08 का विस्तार किया गया है। जिससे अब पूरी लंबाई की गाड़ी आ सकती है। मोहल्ला इंद्रानगर कॉलोनी में मोक्षधाम के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के गेट संख्या 321 को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉक्ड कर दिया गया है, जिससे गेट का संचालन सुविधाजनक होगा। एक बटन दबाते ही गेट खुल और बंद हो सकेगा।
------
सिग्नल और रूटों की संख्या बढ़ी
स्टेशन पर स्थित मुख्य सिग्नलों की संख्या 14 से बढ़ा कर 32 होने के साथ ही कुल रूट 58 से बढ़कर 226 हो गए। कॉलिंग ऑन सिग्नल दो से 26, शंट सिग्नल 16 से 36, ट्रैक सर्किट एवं प्वाइंट मशीन 37 से 83 कर दिए गए हैं।
-
इलेक्ट्रीफाइड टर्न-आउट्स जोड़े गए
विद्युत विभाग द्वारा पीलीभीत से लखनऊ तथा मुरादाबाद से लखनऊ दिशा के लिए ट्रेन संचालन हेतु शाहजहांपुर स्टेशन पर नौ इलेक्ट्रीफाइड टर्न-आउट्स जोड़े गए हैं। शाहजहांपुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग स्थापित की गई है। निर्बाध पावर सप्लाई हेतु 10 केवीए के पांच ट्रांसफार्मर तथा 25 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
-
मुरादाबाद मंडल के शाहजहांपुर स्टेशन पर चल रहा नॉन-इंटरलॉकिंग, यार्ड रिमाडलिंग तथा पीलीभीत-शाहजहांपुर लाइन का मुरादाबाद-लखनऊ लाइन से जोड़े जाने का काम 28 जुलाई को पूरा हो गया है। इस तरह उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल का शाहजहांपुर स्टेशन, पूर्वोत्तर रेलवे के पीलीभीत स्टेशन से ब्राडगेज लाइन से जुड़ जाएगा। इससे पहले 84 किलोमीटर लंबा शाहजहांपुर-पीलीभीत सेक्शन मीटरगेज लाइन द्वारा जुड़ा हुआ था। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन अब जंक्शन बन गया है। यात्री सुविधाएं बढ़ने के साथ ही सफर भी सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन

- आशुतोष गंगल, रेल महाप्रबंधक, मुरादाबाद मंडल, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें