फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी और निजी भवनों समेत खंभों से हटाई प्रचार सामग्री

विज्ञापन
तिलहर में तहसील के समक्ष राजनीतिक दलों के होर्डिंग उतारते पालिका कर्मचारी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासनिक अमला रविवार को भी सक्रिय रहा। शाम तक जिले के सार्वजनिक स्थानों समेत सरकारी व निजी भवनों और बिजली के खंभों पर राजनीतिक दलों द्वारा लगाए 9420 होर्डिंग, फ्लैक्सी बैनर ओर पोस्टर हटा दिए गए।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी नगर निकायों के सहयोग से राजनीतिक प्रचार सामग्री हटवाने में जुट गए। शनिवार को देर रात तक शहर समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह काम किया। दूसरे दिन रविवार सुबह से दिन ढले तक यह काम जारी रहा। नगर निगम के कर्मचारियों ने रविवार को गर्रा फाटक से लेकर कनौजिया तिराहे तक और ईदगाह होकर लाल इमली चौराहा तक हाइड्रोलिक वाहन से सड़क के किनारे ऊंचाई पर लगी प्रचार सामग्री उखाड़कर जब्त कर ली।
प्रभारी अधिकारी (आचार संहिता)/एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी के अनुसार प्रचार सामग्री हटाने का बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। यदि कहीं कोई प्रचार सामग्री लगी शेष रह गई है तो उसे सोमवार तक हटा दिया जाएगा। जैतीपुर। पुलिस ने बैनर पोस्टिंग हटाने का काम दूसरे दिन भी किया। ब्लॉक के कर्मचारियों को वॉल पेंटिंग को पोतने की जिम्मेदारी दे दी गई।
विज्ञापन

तिलहर। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, सीओ अरविंद कुमार, थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी और नगर पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा ने नगर में बिजली के खंभों और दीवारों पर लगे होर्डिंग दूसरे दिन भी हटवाए।

जैतीपुर में बाल पेंटिंग की पुताई करते श्रमिक। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें