फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर खुटार थाने में धरने पर बैठे हिंयुवा कार्यकर्ता

विज्ञापन
खुटार थाने में धरने पर बैठे हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार। मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना प्रदर्शन कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। बाद में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला पूर्वी गढ़ी निवासी कमल दीक्षित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। सात अक्तूबर की सुबह गांव कोल्हूगाढ़ा निवासी संदीप यादव ने अपनी फेसबुक आईडी से हिंदु युवा वाहिनी के संरक्षक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो, पोस्ट शेयर कर दी।
इससे सनातन समाज और संत समाज में काफी रोष है। जानकारी पर उन्होंने संदीप यादव से आपत्ति जताई तो संदीप ने गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। पहले भी संदीप को यादव योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्द और अभद्र टिप्पणी करते और कहते सुना गया है।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के तमाम कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार त्यागी ने कार्यकर्ताओं की बात सुनकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कमल दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में दबिश भी दी गई, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें