महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष मौजूद अग्रवाल समाज के लोग
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। महाराजा अग्रसेन की जयंती बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाई गई। अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अग्रवाल समाज के लोगों ने केरुगंज स्थित अग्रसेन चौराहा पर अग्रसेन प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और जयकारे लगाए। समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने महाराजा के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।
समाज के युवाओं को उद्योगों के संबंध में प्रशिक्षण देने का आश्वासन दिया। इस दौरान रामचंद्र सिंगल, सुरेश सिंघल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, गोपाल गर्ग, अमित गर्ग, अरविंद अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, अशोक गोयनका, महावीर अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, पितांबर दास गोयल, अनिल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल मौजूद रहे।
अखिल भारतीय वैश्य समाज की ओर से भी चौक स्थित अतिथि भवन में अग्रसेन जयंती मनाई गई। वेदप्रकाश गुप्ता, एसएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, आरके अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, सुशील चंद्र, राजेंद्र गुप्ता, मोहित गुप्ता, कंचन गुप्ता, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।