फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर में बवाल के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
शाहजहांपुर में लखीमपुर की घटना को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते गुरुद्वारा सिंह सभा के पद? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी में हुए बवाल और उसमें किसानों समेत कई लोगों की मौत के मामले में आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और मृतक आश्रितों को सुरक्षा दिए जाने आदि मांगों को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल मंगलवार को कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बरखा सिंह से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। पदाधिकारियों ने घटनाक्रम की भर्त्सना की और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में जो भी घटनाक्रम हुआ, वह निंदनीय है। मृतकों के परिवारों को मात्र मुआवजा या फिर सरकारी नौकरी दे देने से संतुष्ट नहीं किया जा सकता। जब तक आरोपी खुलेआम घूमते रहेंगे, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। इसलिए उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें सजा दिलाना जरूरी है।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, महामंत्री हरभजन सिंह दुआ, निरंकार सिंह, जवाहर सिंह टुटेजा, संतोष सिंह, लखविंदर सिंह, गुरलाल सिंह, सत्यवीर सिंह, लवप्रीत सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें