तिलहर सीएचसी पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर जन समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह को आठ सूत्री ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
यूनियन के मंडल प्रभारी प्रकाश बाबू गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएचसी में एकत्र हुए। गंगवार ने कहा कि इंसुलिन इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सीएचसी पर तैनात कुछ डॉक्टरों पर प्राइवेट प्रैक्टिस करने और रुपये लेने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। मंडल अध्यक्ष जीशान रजा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद चीनी मिल द्वारा किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान पूरा नहीं किया है।
तहसील प्रभारी दुर्गेश यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों को योजना का लाभ देने का लेखपालों पर आरोप लगाते हुए पुन: सत्यापन कराए जाने की मांग की। धरना स्थल पर सीएचसी पहुंचे एसडीएम सुरेंद्र सिंह को मंडल अध्यक्ष जीशान रजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर तत्काल समस्याओं के निस्तारण की मांग की। नगर अध्यक्ष राम नरेंद्र प्रजापति, दुर्गेश यादव, नरेंद्र यादव, रामऔतार शर्मा, संजय शर्मा, बलवंत सिंह, वीरेश शर्मा, गोधन राठौर अदि ार्यकर्ता उपस्थित रहे।