फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन कर संगत को किया निहाल

विज्ञापन
गुरुनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में सबद कीर्तन को सुनती सिंह संगत - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिख पंथ के संस्थापक गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। कचहरी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इसमें रागी जत्थे शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुनानक देव के 552वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब को बिजली की झालरों से सजाया गया। फूलों से सुसज्जित पालकी में गुरुग्रंथ साहिब को विराजमान किया।
विज्ञापन

सिख संगत ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और गुरु महाराज से प्रार्थना की। गुरुद्वारा में माटा परिवार की ओर से रखवाए गए अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद हजूरी रागी शमशेर सिंह ने आरती और शबद गायन किया। गुरु रामदास गुरमत संगीत विद्यालय रोजा के इंचार्ज दिलप्रीत सिंह और विद्यार्थियों द्वारा शबद गायन तथा जसपाल सिंह ने जप किया।
दरबार साहिब अमृतसर से पधारे कमलजीत सिंह ने गुरुनानक देव के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला व शबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। दीवान संचालक जगजीत सिंह ने गुरु की महिमा का बखान किया। संस्थापक कमलेश कौर माटा ने सेवादारों को सिरोपा भेंट कर सम्मान दिया। गुरुद्वारा के बाहर श्री गुरु रामदास गुरमत विद्यालय के विद्यार्थियों को ओर से धार्मिक पुस्तकों का स्टॉल लगाया। संगत ने गुरमत समागम सुनने के बाद प्रसाद के रूप में लंगर चखा।
विज्ञापन

सेवा में मंजीत सिंह, करतार सिंह, महेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह गांधी, परमजीत सिंह, प्रेम सिंह, जगमोहन सिंह, जसपाल सिंह, अरविंदर पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरमीत सिंह रहे। कार्यक्रम में गुरवचन सिंह माटा, मनमीत सिंह, रंजीत सिंह बग्गा, जसपाल सिंह, राजेंद्र कौर, हरजीत कौर, कुलदीप सिंह दुआ, हरमीत कौर, राजेंद्र सिंह मिंटू आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में गुरुनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में फूलों से सजा ग- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

गुरुनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में सबद कीर्तन करता रागी जत्था को- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें