फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के बीच जाकर बताएं सरकार की योजनाएं : महेश

विज्ञापन
शाहजहांपुर के पुवायां में भाजपा के बूथ सत्यापन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नगर व - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। इससे जनता को उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
विज्ञापन

नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता पुवायां के गांधी पार्क सभागार में विधानसभा की बूथ कमेटियों के सत्यापन सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर पार्टी की कमेटी सक्रिय होनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि अध्यक्ष अपनी बूथ कमेटियों को सक्रिय करें और कार्यकर्ताओं को उनके कार्य के साथ जिम्मेदारी भी दें। बूथ कमेटियों के मजबूत होने से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का विजय अभियान पूरा हो सकेगा। कहीं भी कोई समस्या आने पर उन्हें अवगत कराएं, जिससे समस्या का समाधान कराया जा सके। पुवायां विधानसभा प्रभारी गुरभाग सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे बूथ पदाधिकारियों का सत्यापन किया कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, महेश गुप्ता ने राज्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर और विपिन शुक्ला, शंकर सिंह भदौरिया, अरुण शुक्ला आदि ने राज्यमंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें