फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा आज आएंगे

विज्ञापन
शाहजहांपुर में वार्ता करते बसपा नेता सर्वेश चंद्र मिश्रा साथ में बैठे पार्टी के पदाधिकारी । संव? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा बुधवार को एक मैरिज लॉन में प्रबुद्ध वर्ग के विचार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह जानकारी एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में बसपा के नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सर्वेशचंद्र मिश्रा धांधू ने दी।
विज्ञापन

सर्वेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि सभा का आयोजन दोपहर 02:00 किया जा रहा है। राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा निगोही रोड से होते हुए कचहरी, अंटा चौराहा, कच्चा कटरा मोड़ होते हुए सम्मेलन स्थल तक पहुंचेंगे।
सर्वेशचंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा शासन में ब्राह्मण समाज का जमकर उत्पीड़न हो रहा है। टारगेट कर ब्राह्मणों को परेशान किया जा रहा है। एनकाउंटर में ब्राह्मणों को मारने के बाद उनके परिवार को भी नहीं बख्शा जा रहा है। भाजपा ब्राह्मण विरोधी सरकार है। बसपा ने हमेशा ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है। 2007 में सत्ता में आने के बाद बसपा ने ब्राह्मणों का सम्मान बरकरार रखा था। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों के सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। प्रेस वार्ता में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अमर चंद जौहर, रामकुमार मौर्या आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें