फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने चाट-पकौड़ी और सब्जी बेचकर मनाया बेरोजगार दिवस

विज्ञापन
गर्रा नदी पुल पर सब्जी बेचते कांग्रेस युवा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चाट-पकौड़ी और सब्जी बेचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन युवा बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री को चुनाव से पहले युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वायदे याद दिलाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की युवा विरोधी नीतियों के कारण देश में रोजगार के अवसर बढ़ने के बजाय कम हो रहे हैं।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरफान खां के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय राजीव भवन पर इकट्ठा हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चाट के ठेले की कमान खुद संभाल कर राह चलते लोगों को आलू टिक्की, पकौड़े आदि बेचे। उधर, गर्रा सब्जी मंडी में कांग्रेस के युवा नेता फरमान खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आवाज लगाकर सब्जी बेचते हुए प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर तंज कसा।
युकां जिलाध्यक्ष इरफान खां ने कहा कि प्रधानमंत्री की युवा विरोधी नीतियों के कारण देश में सात साल में करोड़ों नौकरियां खत्म हुईं और सिर्फ एक साल में ही 15 करोड़ से ज्यादा लोगों के रोजगार खत्म हो गए। इस मौके पर सचिन कुमार, सनी राठौर, दीपू रस्तोगी, शोएब मलिक, सारस्वत, गुलाम ग़ौस, राहुल, परवेज, शावेज खां, अफजल, रेहान खां, नेहाल पठान, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें