फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के साथ जिला मुख्यालय कूच के एलान पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी पहुंची

विज्ञापन
पुवायां में किसानों से वार्ता करती पुलिस - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों के पशुओं के साथ जिला मुख्यालय जाने की सूचना पर कई थानों की फोर्स और पीएसी को पुवायां बुला लिया गया। बाद में खराब मौसम की बात कह कर किसान धरने पर बैठे रहे। शाम को वार्ता के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

भाकियू की ओर से 31 अगस्त को किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था। कार्रवाई न होने पर छह सितंबर से डाक बंगला परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया था। दस सितंबर को सीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे थे तो किसानों ने सीओ बीएस वीरकुमार पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी और बरेली जाकर एडीजी से शिकायत की थी।
भाकियू नेताओं ने समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर 17 सितंबर को पशुओं के साथ जिला मुख्यालय जाने की बात कही थी। इसको लेकर शुक्रवार सुबह से ही पीएसी, जलालाबाद के थाना प्रभारी जसवीर सिंह, बंडा के प्रभारी मनोज कुमार, पुवायां के एसएसआई वीके मौर्या, खुटार के थाना प्रभारी दिनेश शर्मा धरनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उधर, किसानों ने कहा कि खराब मौसम के कारण वे लोग शुक्रवार को जिला मुख्यालय नहीं जाएंगे। शाम को एसडीएम, सीओ ने भाकियू के मंडल अध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव, राशिराम वर्मा, जसपाल सिंह, वीरेंद्र यादव, सोनपाल, प्रद्युम्न सिंह यादव, सौरभ यादव से वार्ता की। वार्ता में दस दिन में समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें