आरोपी से तमंचा बरामद
पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ एसआई इतेश तोमर ने पशु क्रूरता अधिनियम व सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 के तहत केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दिव्यांशु के पास 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।
कटरा विधायक डॉ.वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने कहा कि मेरे पास बहुत से लोगों की कॉल आती है। उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान भी कराते हैं। दिव्यांशु ने पालतू गाय की मौत की जानकारी दी थी। वह काफी ज्यादा अवसादग्रस्त था।
गोरक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत शर्मा ने कहा कि रात में वायरल वीडियो को हमने भी देखा था। कस्बे में नहीं होने के कारण हम नहीं पहुंच पाए थे। गोरक्षक अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटते हैं।